बरेली: होटल में ठहरा युवक लैपटॉप लेकर फरार, सीसीटीवी में दिखी वारदात
बरेली, अमृत विचार। माल गोदाम रोड पर होटल के रिसेप्शन से पीलीभीत का युवक लैपटॉप चुराकर फरार हो गया। युवक होटल में ठहरा था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद होटल मालिक ने युवक के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस निवासी शाहीन ने बताया कि उनका मालगोदाम रोड पर एक होटल है। जिसमें 28 दिसंबर 2024 को पीलीभीत के बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी करन राणा कमरा लेकर ठहरा था। अगले दिन सुबह करीब 8.47 बजे वह रिसेप्शन पर रखा लैपटॉप वहां से लेकर फरार हो गया। लैपटॉप में होटल के सभी ग्राहकों का डेटा है, जिसका दुरुपयोग हो सकता है। उस समय बात करने पर वह लैपटॉप वापस करने की बात कहता रहा लेकिन बाद में मुकर गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly: महाकुंभ जाना है! ट्रेन पकड़ने से पहले पढ़ें प्रयागराज संगम स्टेशन से जुड़ी जरूरी खबर
