बहराइच: चीनी मिल में ट्रैक्टर पहले ले जाने को लेकर मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे...VIDEO वायरल
बहराइच, अमृत विचार। जिले के पारले चीनी मिल परसेंडी में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पहले ले जाने को लेकर चालकों में मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी में पारले चीनी मिल स्थित है। मिल में इस समय गन्ना पेराई का कार्य चल रहा है, जिसमें किसान निजी और भाड़े के साधन से गन्ना ले जा रहे हैं। सोमवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर पीछे करने और पहले गन्ना ले जाने को लेकर दो चालक भिड़ गए। कहासुनी के दौरान चालक और उनके समर्थकों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहराइच-चीनी मिल में ट्रैक्टर पहले ले जाने को लेकर मारपीट
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 17, 2025
चालकों में मारपीट, जमकर बरसी लाठियां
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने दोनों पक्ष में मामला करवाया शांत #Bahraich | #VideoViral | #UttarPradesh pic.twitter.com/et9iEXBnrN
मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष में मामला शांत कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो चालकों के बीच मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बहराइच: SP ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक, बोले-अपराध पर अंकुश के लिए भ्रमणशील रहे पुलिस
