कानपुर में मामूली कहासुनी में दबंगों ने युवक पर तमंचे से झोंका फायर: कार के आरपार हुई गोली...बाल-बाल बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में ठेके पर शराब लेने के दौरान दबंगों ने एक युवक से गालीगलौज कर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने तमंचा निकालकर युवक पर गोली चला दी। जिससे वह बाल-बाल बच गए और जान बचाकर भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। 

बर्रा ए ब्लॉक निवासी विकास सिंह के अनुसार वह नमक फैक्ट्री चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी ठेके पर शराब लेने गए थे, तभी वहां पर सुभाष शुक्ला, असरफ अली और एक अज्ञात व्यक्ति आए और मामा ललित से गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। इसी दौरान बीच बचाव कर अलग किया और मामा ललित को समझाकर गाड़ी के पास ले जा रहा था तभी सुभाष शुक्ला, असरफ अली खान ने गाड़ी पर गोली चला दी। इससे उनकी बाल-बाल जान बच गई। घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई। उनके अनुसार वह लोग किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की लेकिन न बात होने पर सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकरी दी। इस संबंध में रावतपुर थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सुभाष शक्ला, असरफ अली खान, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। रावतपुर पुलिस के अनुसार छानबीन कर फिलहाल एक आरोपी सुभाष शुक्ला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एक टीम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। 

ये भी पढ़ें- शिकायत सुनते ही Kanpur महापौर भड़की: सामने खड़े होकर चलवाया बुलडोजर, अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा ये...

 

संबंधित समाचार