उन्नाव में 23 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बाराबंकी से लाकर उन्नाव और कानपुर में करते सप्लाई, पहले भी जा चुके जेल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में पुलिस व स्वाट टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 23 लाख की 4.630 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्कर बाराबंकी से चरस लाकर उन्नाव और कानपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर अपराधी है, पहले भी चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुके है। 

एसपी दीपक भूकर, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह व सीओ सिटी सोनम सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर  सोमवार रात दही एसओ संजीव कुशवाहा व स्वाट प्रभारी जयप्रकाश फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी अंधेरी पुल के नीचे किसी वाहन से उतर कर पैद जा रहे दो लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। 

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रशीद अहमद उर्फ छोटू पुत्र तजम्मुल उर्फ असरानी निवासी फेस- 2 कांशीराम कॉलोनी थाना चकेरी कानपुर व मो. अली पुत्र मो. शमी निवासी नाला रोड कंघी मोहाल थाना बजरिया कानपुर  बताया। तलाशी में उनके पास 4.630 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत 23 लाख रुपये है। 

एसपी ने बताया आरोपी साधारण वेशभूषा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से तस्करी करते है। बाराबंकी से चरस लाकर कानपुर व उन्नाव में सप्लाई करते है। बताया कि इनका मुख्य गढ़ कानपुर है। दोनों शातिर अपराधी है और चरस की तस्करी में पहले भी कानपुर से जेल जा चुके है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। पता लगाया जा रहा की ये लोग जिले में कहां सप्लाई देते है। जल्द उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- हमीरपुर में दूल्हे ने दुल्हन को इस तरह कराया विदा...पूरे जिले में बनी चर्चा का विषय, परिवार भी हो गया गदगद, कार, डोली नहीं इसको...

संबंधित समाचार