रामपुर: रेप का बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे दो लाख रुपये और लाखों के आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

स्वार, अमृत विचार। रेप का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी से दो लाख रुपये नकदी एवं 6 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 
कोतवाली के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को थाना अजीमनगर के गांव सींगनखेड़ा निवासी नदीम अंसारी काफी दिनों से ब्लैक मेल कर रहा था। उसकी बेटी 15 जनवरी को नगर निवासी अपनी खाला के घर गई थी। तब नदीम अंसारी को बेटी के आने की जानकारी हुई तो उसने उसकी बेटी को बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया और खाला के घर से 2 लाख रुपये व सोने के आभूषण न लाने पर रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करनें की धमकी दी। जिस पर किशोरी ने खाला के घर में रखे दो लाख रुपये व 6 तोले सोने के आभूषण लाकर आरोपी को दे दिए। जब आरोपी जाने लगा तो किशोरी ने नकदी एवं सोने के आभूषण ले जाने का विरोध किया, तो आरोपी ने किशोरी से गाली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। परिजनों को बताने पर आरोपी रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। 

किशोरी ने सदमे में आकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिजनों ने आत्महत्या करने का कारण पूछा तो किशोरी ने सारी बात बताई। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - रामपुर: सर्विस रोड पर खड़े चचेरे-तहेरे भाइयों को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

संबंधित समाचार