Lucknow News: विजिलेंस टीम को व्यापारियों ने घेरा, गाड़ी छोड़कर हुए फरार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज स्थित पांडेयगंज में मंगलवार शाम को दुकान पर पहुंची बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का व्यापारियों ने विरोध कर घेर लिया। यह देख टीम गाड़ी छोड़कर भाग निकली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरु की।

इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर, दो दीवान समेत अन्य लोग गाड़ी से पांडेयगंज स्थित आढ़त पर पहुंचे। लोड ज्यादा होने की बात कहकर जांच करने लगे। फर्जी विजिलेंस टीम होने के शक में व्यापारियों ने विरोध करते हुए सभी को घेर लिया। मौका देख विजिलेंस टीम गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गई। 

वजीरगंज पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया और संबंधित लोगों को कोतवाली पर बुलाया। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम फर्जी नहीं है। विजिलेंस इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया बुधवार को पूरी टीम के साथ छापा डालना था। अब बिना टीम के यह लोग क्यों गए इसकी जानकारी नहीं है? इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ संबंधित अधिकारी को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को मां ने ठुकराया, पुलिस चौकी के निकट फेंका, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

संबंधित समाचार