Lucknow News: प्रभारी निरीक्षक पर एडीजे ने लगाया 100 रुपए का जुर्माना, गिरफ्तारी वारंट भी किया जारी, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हत्या के मामले में गवाही के लिए हाजिर न होने पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव पर एडीजे वायु नन्दन मिश्र ने 100 रुपए के अर्थदंड लगाया है। कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त को प्रभारी निरीक्षक के वेतन से अर्थदंड की धनराशि काटकर अदालत में जमा करने के आदेश भी दिया है।

अदालत ने कानपुर के थाना रावतपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के खिलाफ एक बार फिर गिरफ्तारी वारंट व नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने में पुलिस महानिदेशक को भी पत्र जारी कर कहा है कि वह इस मामले की अगली सुनवाई पर गवाह को गिरफ्तार कराकर अदालत में पेश कराने के लिए पुलिस आयुक्त को आदेशित करें। साथ यह ताकीद भी किया है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा।

थाना काकोरी से संबधित हत्या के मामले में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव की गवाही होनी है। अक्टूबर 2024 से अब तक 12 तारीख लग चुकी है। उन पर गैरजमानती वारंट व नोटिस का तामीला भी हो चुका है। बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। अदालत का कहना है कि यह खेदजनक और आश्चर्यजनक है कि गवाह उपस्थित नहीं हो रहा है और न उसके द्वारा कोई प्रार्थना पत्र ही प्रेषित किया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट ने इस मुकदमे को शीघ्र निस्तारित करने का आदेश दे रखा है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को मां ने ठुकराया, पुलिस चौकी के निकट फेंका, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

संबंधित समाचार