बरेली: राशन ले रहे लोगों पर चढ़ाई कार, महिला और दो बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए खड़े लोगों को अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। महिला के दोनों पैर और कंधे की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों ने …


बरेली, अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए खड़े लोगों को अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। महिला के दोनों पैर और कंधे की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में शनिवार की दोपहर शिव मंदिर के पीछे कोटे की दुकान पर राशन लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी बीच गंगवार कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश गंगवार कार लेकर वहां से गुजरे। कार के ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू होकर राशन ले रहे लोगों पर जा चढ़ी। कार की चपेट में आकर राशन ले रही विद्यावती की दोनों पैर की हड्डियों के साथ सीने की हड्डी भी टूट गई।

इसके अलावा प्रति और दो बच्चियों को भी हादसे में चोट लग गई। अचानक हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। इसके बाद कार चला रहे वेद प्रकाश ने बताया कि कार ब्रजेश गंगवार की है। वह निजी काम से जा रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा था। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। हादसे के बाद किसी भी तरह की कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।

ईको कार में ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
बरेली। शादी से लौट रही बारातियों से भरी एक ईको कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ईको सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बारादरी क्षेत्र के जोगीनवादा से शनिवार को एक बारात अटा कायस्तान गांव गई थी। शनिवार की रात में बारात वापस लौट रही थी। इसी बीच जैसे ही बारातियों से भरी ईको गाड़ी बड़ा बाईपास के विलयधाम के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ईकों में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार