Kanpur: महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी, दिल्ली से लौट रही थी, शताब्दी बस के मैनेजर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शताब्दी बस से दिल्ली से बच्चों के साथ सफर करके फजलगंज पहुंची महिला के बैग से लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार हो गए। वह अपने पति के साथ बस सर्विस के ऑफिस पहुंची जहां मैनेजर, इंचार्ज और ड्राइवर ने गालीगलौज कर मारपीट की और ऑफिस से भगा दिया। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
   
विधनू के ग्राम हरदौली विमला फैमली आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज निवासिनी नवाजिश फातिमा पत्नी हमीद राना के अनुसार 15 फरवरी की रात 11:45 पर दिल्ली से कानपुर के लिए शताब्दी बस सर्विस से अपने दो बच्चों के साथ आई थीं जो कानपुर फजलगंज सुबह लगभग 11 बजे पहुंची। इस दौरान  बैग में आभूषण सोने का गले का सेट, दो सोने की अंगूठियां, तीन सोने के कान के बूंदे थे। सामान खोलने के दौरानन देखा तो चोरी हो चुके थे। उसके बाद वह पति के साथ शताब्दी ट्रैवेल्स के बस इंचार्ज सतवीर व ड्राइवर और मैनेजर अभिषेक शुक्ला के पास ऑफिस गए। जहां चोरी गए सोने के जेवरात के पूछने पर तीनों उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालीगलौज करने लगे। 

आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने पति के साथ बहुत मारपीट की और शताब्दी बस के ऑफिस से भगा दिया। उन्होंने बताया कि उनके सोने के आभूषण की कीमत दो लाख से ऊपर की है। इस संबंध में फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार पीड़िता नवाजिश फातिमा की तहरीर पर शताब्दी बस सर्विस के मैनेजर अभिषेक शुक्ला, इंचार्ज, सतवीर वस, ड्राइवर बस सर्विस की संख्या नंबर के खिलाफ चोरी, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jalaun: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत, जहर से मौत की आशंका, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

 

संबंधित समाचार