Jalaun: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत, जहर से मौत की आशंका, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में एक मां और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका और उसकी 5 वर्षीय बेटी प्रिंसेस के रूप में हुई है।

महिला के सास-ससुर से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत जहर से होने की बात सामने आई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 18 फरवरी को प्रियंका के पति अश्विनी कुमार उसे और बेटी को घर ले गए। परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और इसी कारण विवाद चल रहा था।

सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का लग रहा है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका का पति एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और घटना के समय बाहर था।

पुलिस ने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, महिला का मायका कदौरा थाना क्षेत्र के मरगायां में है। वही शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर पर मौजूद हैं और पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Budget 2025: कानपुर में नारायना मेडिकल कॉलेज के एमडी ने बजट को बताया संतुलित और विकासोन्मुखी, कही ये बातें...

 

संबंधित समाचार