बार चुनाव: रामवीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने, दामोदर और अजय बंसल भी जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की चुनाव प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को भी दिन भर हुई मतगणना के बाद दो पदों का रिजल्ट घोषित किया जा सका, 850 मत हासिल करने वाले रामवीर सिंह त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि 856 मत हासिल करने वाले दामोदर यादव उपाध्यक्ष प्रथम …

अमृत विचार, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की चुनाव प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को भी दिन भर हुई मतगणना के बाद दो पदों का रिजल्ट घोषित किया जा सका, 850 मत हासिल करने वाले रामवीर सिंह त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि 856 मत हासिल करने वाले दामोदर यादव उपाध्यक्ष प्रथम व 632 मत हासिल करने वाले अजय बंसल को उपाध्यक्ष द्वितीय चुना गया। शेष अन्य पदों का परिणाम रविवार को होने वाली मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जबकि आदेश श्रीवास्तव अध्यक्ष व राकेश वशिष्ठ को पहले की महासचिव चुना जा चुका है।


करीब सवा दो साल बाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दो नवंबर को नामांकन शुरू हुआ। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। मतदान के लिए 19 नवंबर की तारीख मुकर्रर की गई थी। इस बार 21 पदों पर होने वाले चुनाव में 70 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 19 नवंबर को मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना शुरू हो गई थी। शुक्रवार को अध्यक्ष व महासचिव पद का परिणाम घोषित कर दिया गया था। जिसमें आदेश श्रीवास्तव व राकेश कुमार वशिष्ठ ने बाजी मारी थी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चार और उपाध्यक्ष पद पर थे पांच दावेदार

अन्य पदों के परिणाम घोषित करने के लिए शनिवार को फिर मतगणना हुई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमाशंकर व सदस्य एसपी उपाध्याय, मुख्तयार अहमद, सुभाष गर्ग समेत संजय सोनी, रमेश सिंह आर्या, विशाल कांक और अनिल सिंह की मौजूदगी में मतगणना हुई। देर शाम तक चली मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामवीर सिंह त्यागी व उपाध्यक्ष के दो पदों पर दामोदर यादव और अजय बंसल ने कब्जा किया। विजयी प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन रमाशंकर ने बताया कि शेष पदों के परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

पद वरिष्ठ उपाध्यक्ष
नाम मत
रामवीर सिंह त्यागी 850
अवनेश वर्मा 512
अनुराग गोयल 245

अरविन्द मोहन 160

पद उपाध्यक्ष
दामोदर यादव 856
अभय बंसल 632
अनिल गुप्ता 562
जरीफ अहमद 506
महेंद्र सिंह चौहान 453

संबंधित समाचार