कासगंज: पुलवामा हमले में शहीद जवान विनय की प्रतिमा सांसद ने किया अनावरण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिढ़पुरा, अमृत विचार। विकास खण्ड क्षेत्र के गांव कमालपुर में शहीद विनय कुमार यादव की प्रतिमा का सासंद देवेश शाक्य ने अनावरण किया। विनय कुमार पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनकी यह प्रतिमा लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगी। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि देश केशहीदों को कभी भुलाया नहीं का सकता है। 

उनका बलिदान हमेशा ही याद रखा जाएगा। विनय कुमार पुलवामा हमले में शहीद हुए। उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना सराहनीय कार्य है। उनकी यह प्रतिमा हमेशा ही युवाओं और लोगों को देश प्रेम की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने हमेशा ही सर्वोच्च बलिदान देकर भी देश की रक्षा की है। उनका ऋण कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। उनकी प्रतिमा का अनावरण कर सांसद देवेश शाक्य सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, परवेज जुबैरी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र, अंशुमान यादव, एडीजी, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार