शाहजहांपुर: महाकुंभ से लौट रही कार खाई में पलटी, सात घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/ जमुका, अमृत विचार। सीतापुर मार्ग पर महाकुंभ से लौट रही उतराखण्ड के एक परिवार की कार बाइक को टक्कर मारती हुई सड़क के किनारे खाई में पलट गई, जिससे कार में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। 

उधम सिंह नगर निवासी मनोज कुमार अपने रिश्तेदार दिनेश चंद्र निवासी पिथौड़ा गढ़ अपने परिवार के साथ प्रयागराज संगम महाकुंभ नहाने के लिए गए थे। रविवार की शाम सभी लोग महाकुंभ से कार से उधम सिंह नगर जा रहे थे। सीतापुर रोड पर वृदावन ढाबे के सामने बाइक को टक्कर मारते हुए कार सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गई। कार में तीन बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेडिकल कालेज भेज दिया। घायलों के मामूली चोट आई थी। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के गांव जसमाधि निवासी बिंद्रा प्रसाद बाइक लिए सड़क पर खड़े हुए थे। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया था और आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कर दिया गया।

संबंधित समाचार