रामपुर:मुरादाबाद की किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मुरादाबाद की एक किशोरी को एक युवक मौका पाकर अपने दो साथियों के साथ कार में अपहरण करके ले आया। जहां उसको नशीला पदार्थ पिलाकर सामूाहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर एक नामजद दो अज्ञात सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जिला मुरादाबाद के थाना मझोला के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि 20 फरवरी को किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई तो शाम को जब उससे फोन पर संपर्क साधा गया, तो उसने रोते हुए बताया  कि राजेश यादव नाम का एक युवक उसको मिलने आता था। वह उसको कार में अपने साथ ले गया था। जहां उसने नशीला पदार्थ पिलाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने शहजादनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज