थाने से सौ गज दूर मिला पैर, परिवार में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सीतापुर, अमृत विचार। थाने से महज सौ गज दूर बच्ची का पैर मिलने से हड़कंप मच गया। रामपुर मथुरा इलाके में हुई घटना को परिवार के लोग मासूम से जोड़ रहे है। परिवारीजनों का दावा है कि थाने के करीब मिला बच्ची का पैर लापता छह वर्षीय तानी मिश्रा का है। 

अनहोनी की आशंका जताते हुए पिता मोहिता मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम को वो अपनी पुत्री को लेकर बाजार आया था। समोसा देकर उसे घर जाने के लिए कहा, लेकिन वो देर शाम तक घर नहीं पहुंची। रात भर खोजबीन के बाद भी मासूम का पता नहीं चला। दावा है कि सुबह तानी का कटा हुआ पैर थाने से महज सौ गज की दूरी पर गोंडा देवरिया मार्ग पर सड़क किनारे मिला। उधर, मचे हड़कंप के बीच फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किये। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष के दावों के बीच शरीर के अंग को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये गए हैं। डॉग स्क्वाएड भी खोजबीन में लगाया गया है।

इनपुटः जिशान कादिर 


यह भी पढ़ेः महाशिवरात्रि में कानपुर के आनंदेश्वर, सिद्धनाथ व जागेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़: शिवालयों में गूंज रहे जयकारे, दूध, बेलपत्र से कर रहे अभिषेक

संबंधित समाचार