Bareilly: फिर बदलेगा मौसम, फरवरी के आखिरी दिन और मार्च की शुरुआत में होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार: जिले में फरवरी के आखिरी दिन और मार्च की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली।

जिले में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 87 और शाम को 62 प्रतिशत हवा में नमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। औसतन अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान औसतन अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं, एक मार्च को बादल छाए रहेंगे। दो से चार मार्च तक अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: जीरो पॉवर्टी...अति निर्धनों पर बरसेगी 12 विभागों की कृपा, रोजगार भी मिलेगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मनरेगा की ‘योजनाबद्ध हत्या’ की जा रही है, बापू के प्रति प्रधानमंत्री का सम्मान दिखावटी: खरगे 
IND VS SA: लखनऊ में खराब मौसम ने बिगाड़ा खेल, सीरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत, सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर टिकीं सभी की निगाहें
लखनऊ में 3 मजदूरों को कुचलते हुए झोपड़ी में घुसी बेकाबू कार, हादसे के बाद मची चींखपुकार, चालक फरार
4 देशों के 40 विदेशी शिक्षक शैक्षिक भ्रमण के लिये पहुंचे काशी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में की भारतीय विरासत की अभिभूत
बिस्मिल बलिदान दिवस विशेष: गोरखपुर के घंटाघर पर बन रहा विरासत गलियारा, अमर क्रांतिकारी को मिलेगी स्थायी श्रद्धांजलि