Bareilly: करोड़ों की लागत से सुधरेगी जिले की सड़कों की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

अधिशासी अभियंता भगत सिंह के अनुसार, स्टेडियम रोड स्थित सिटी हार्ट कॉलोनी की गलियों और पीलीभीत बाईपास से शहीद भगत सिंह अस्पताल मार्ग के लिए करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। 

साथ ही, गैनी-नौगंवा ब्रह्मनान, सुकटिया-नौगंवा और अटरिया रेलवे क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्कों के लिए करोड़ों का बजट जारी कर पहली किश्त भी आवंटित कर दी गई है। बुनियादी ढांचे में सुधार के इस बड़े अभियान से क्षेत्रीय निवासियों को जर्जर सड़कों से स्थायी राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार