8 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिए। सभी काम बनते हुए प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न रखें।

वृष- आज पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आएगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंध अत्यंत मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे।

कर्क- आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझ सकते हैं। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं।

सिंह- आज आप अपने घर में रहना पसंद करेंगे। प्रेमीजन को मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके संबंध मधुर होंगे।

कन्या- आज आप जिस काम को आसान मान रहे थे,वो आपको काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है।

तुला- आज दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। नए कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

धनु- आज आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

मकर- आज कार्य की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

कुंभ- आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा महसूस करेंगे। खर्चों में कमी आएगी।

मीन- आज आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

संबंधित समाचार