बरेली: इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के तबादले
बरेली,अमृत विचार। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को इंस्पेक्टर समेत कई चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए। इसमें नवाबगंज थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी को वहां से हटाकर फरीदपुर थाना प्रभारी और फरीदपुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया है। सुरेंद्र सिंह की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा एसएसपी …
बरेली,अमृत विचार। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को इंस्पेक्टर समेत कई चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए। इसमें नवाबगंज थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी को वहां से हटाकर फरीदपुर थाना प्रभारी और फरीदपुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को नवाबगंज थाने का प्रभारी बनाया है। सुरेंद्र सिंह की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा एसएसपी ने इंस्पेक्टर बने दरोगाओं को भी तैनाती दी है।
एसएसपी ने मलूकपुर चौकी प्रभारी राजकुमार को निरीक्षक अपराध थाना बारादरी, बहेड़ी चौकी प्रभारी योगेश कुमार निरीक्षक अपराध थाना मीरगंज, किला थाने से अजीत प्रताप सिंह को निरीक्षक अपराध थाना किला, बारादरी से राजेश कुमार यादव को निरीक्षक अपराध थाना फरीदपुर में तैनाती दी है। इसके अलावा पुलिस लाइंस से दरोगा घनश्याम सिंह को थाना शेरगढ़, फतेहगंज पूर्वी से मानचंद्र गौतम को थाना शेरगढ़, थाना बारादरी के वीर सिंह को बहेड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
शाही की दुनका चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को थाना अलीगंज भेजा है। पुलिस लाइंस से बृजपाल सिंह को क्योलड़िया थाना, भोजीपुरा थाने से ललित कुमार को मीरगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात नरेन्द्र सिंह और संजय कुमार त्यागी को भमोरा थाना भेजा है। पुलिस लाइन से अजब सिंह को दुनका चौकी प्रभारी बनाया है। इज्जतनगर थाने में तैनात मोहित कुमार को बहेड़ी की फरीदपुर चौकी प्रभारी बनाया है। भुता थाने से अजब सिंह को करगैना चौकी प्रभारी बनाया गया है।
