Moradabad : अवैध कब्जे हटाने को कहा तो हड़ताल पर गए आढ़ती, मंडी समिति में पसरा सन्नाटा
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडी समिति में शुक्रवार को फल और सब्जी आढ़तियों ने अचानक हड़ताल कर दी। मंडी में सन्नाटा पसरा है। हड़ताल रमजान और होली के सीजन के दौरान प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति मानी जा रही है। आढ़ती प्रशासन पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि मंडी समिति की जिन सरकारी जमीनों पर उन्होंने अवैध कब्जे कर रखे हैं, उन पर प्रशासन कोई कार्रवाई न करे।
दरअसल, मंडी समिति की करोड़ों की सरकारी जमीनों पर पिछले कई वर्षों में आढ़तियों ने अवैध रूप से निर्माण करा लिए हैं। प्रशासन ने जब इन अवैध कब्जों की जांच की और नोटिस जारी किए, तब आढ़तियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माणों को हर हाल में हटाया जाएगा। इसी को लेकर आढ़ती अब हड़ताल पर हैं।
ये भी पढे़ं : Moradabad: नई दिल्ली से जयनगर के लिए आज से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
