Bareilly: सोशल मीडिया से प्यार चढ़ा परवान...हिंदू धर्म अपनाकर मुस्कान ने कुनाल संग लिए सात फेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजनौर की रहने वाली मुस्कान ने हिन्दू धर्म अपनाकर बरेली में प्रेमी संग विवाह कर लिया। सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई।

बताया गया है कि नजीबाबाद की रहने वाली मुस्कान सोशल मीडिया के जरिए बरेली में कुर्मांचल नगर के रहने वाले कुनाल भट्ट के संपर्क में आई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शादी के लिए कुनाल और मुस्कार ने अगस्त्य मुनि आश्रम के संचालक पंडित शंखधार से संपर्क किया। 

मुस्कान ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाने की बात की। सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पंडित शंखधार ने उसे सनातन धर्म ग्रहण कराया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच मुस्कान और कुनाल विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

 

संबंधित समाचार