Bareilly:ईंट पजाया से महर्षि कश्यप चौक तक बदलेगी सूरत, 31 करोड़ से बनेगी मॉडल सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीएम ग्रिड के फेस-वन और फेस-टू की सफलता के बाद अब नगर निगम ने फेस-थ्री के लिए विकास योजना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। इसके तहत श्यामगंज पुल ईंट पजाया से लेकर स्टेडियम रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को निविदा आमंत्रित कर दी हैं।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीएम ग्रिड फेस-वन में मॉडल टाउन में कार्य 75 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। फेस-टू में कोहाड़पीर से धर्मकाटा और कुदेशिया फाटक क 44 करोड़ से करीब ढ़ाई किलोमीटर लंबी माडल रोड का निर्माण कराया जा रहा है और अब फेस-थ्री की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

इस मॉडल रोड के निर्माण से स्टेडियम रोड के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को जलभराव और जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी। फेज थ्री में न केवल सड़क का चौड़ीकरण होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मार्ग पर विद्युत लाइनों और नालों को पूरी तरह भूमिगत किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और यातायात सुगमता में वृद्धि होगी।

 

संबंधित समाचार