अबू आजमी के बयान पर उन्नाव से BJP विधायक का पलटवार, दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप, बोले- जनता अब इस पार्टी को नकार चुकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, शुक्लागंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान पर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब इस पार्टी को नकार चुकी है।

शुक्लागंज में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, सपा के नेता जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। सत्ता में आने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं और जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। 

उन्होंने सपा सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन में योजनाओं का लाभ सिर्फ एक विशेष वर्ग तक सीमित रहता था। इनकी सरकार में विकास कार्यों की बजाय तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया गया, कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है।

जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में ही इन्हें नकार दिया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पूरी तरह खारिज कर चुकी है, उन्होंने सपा नेताओं को आत्मचिंतन करने की नसीहत देते हुए कहा कि उनकी राजनीति खत्म होने की कगार पर है।

ये भी पढ़ें- दरोगा ने कब्जा नहीं छोड़ा तो संसद के सामने आत्मदाह: कानपुर में वृद्ध ने 17 साल से कब्जे का लगाया आरोप, दी सुसाइड की धमकी


संबंधित समाचार