कानपुर में स्ट्रीट लाइट ठीक करने के विवाद में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चली; छह महिलाओं समेत 10 घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई घटना

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कुरिया चौकी क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में सोमवार देर शाम घर के बाहर बिजली पोल में लगी स्ट्रीट लाइट ठीक करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी चल गई। घटना में दोनों पक्षों को मिलाकर छह महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इसके बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

कल्यानपुर गांव निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम पड़ोसी संदीप यादव बिजली पोल में लगी स्ट्रीट लाइट ठीक को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पोल में लगी केबिल हिलने से उनके घर की बिजली गुल हो गई। इस पर उन्होंने विरोध किया तो संदीप ने गालीगलौज शुरू कर दी। कहासुनी के दौरान संदीप, पत्नी पूनम, भाई मुकेश, पिता छोटे यादव और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। 

शोर सुनकर पत्नी संगीता, बेटी कंचन, भाई राजकुमार, बहू मुन्नी, रोशनी, भतीजी सोनम, भतीजा रिंकू बचाने के लिए भागे। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी चल गई। जिसमे दोनों पक्षों में छह महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने पूनम, संगीता, रोशनी, कंचन और रिंकू को उर्सला रेफर कर दिया। इस संबंध में सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जांच रही है।

ये भी पढ़ें- भारत से नेपाल जाने वाली इंडियन ऑयल की पाइलाइन में सेंधमारी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार; कानपुर में सेंधमारी करके पूरा सेटअप लगा दिया था... 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज