Moradabaad : सृजित ने यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 84वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पिता मुरादाबाद में एसपी यातायात-एसपी अपराध के पद पर तैनात

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में पुलिस अधीक्षक यातायात- एसपी अपराध के पद पर कार्यरत सुभाष चंद्र गंगवार के बेटे सृजित गंगवार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें ऑल इंडिया 84वीं रैंक प्राप्त हुई है। अपनी सफलता से सृजित ने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुरादाबाद में तैनात एसपी यातायात- एसपी अपराध सुभाष चंद गंगवार मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सृजित ने पिछले वर्ष भी यूपीएससी परीक्षा में 277 रैंक हासिल की थी, इसके बाद उनका कस्टम विभाग में हुआ था, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते दोबारा परीक्षा में बैठे। शुक्रवार को परिणाम की घोषणा पर 84वीं रैंक मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुभाष चंद्र गंगवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और सृजित की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने भी सृजित की सफलता को विभाग के लिए गौरव का पल बताया। कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। एसपी यातायात ने बताया उनके दो बेटे हैं जिसमे सृजित बड़े हैं। जबकि छोटे बेटे बेंगलुरु में जॉब करते हैं।

बिजनौर के शगुन कौशल को मिली 145वीं रैंक
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मूंढापांडे के प्रधानाचार्य अमर कौशल के छोटे भाई शगुन कौशल को यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 145वीं रैंक मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने खुशी जताई है। शगुन कौशल मूल रूप से बिजनौर जिले के नजीबाबाद कस्बे के निवासी हैं। उनके पिता बीएसएनएल में अधिकारी और माता गृहिणी हैं। छोटी बहन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी हैं। परिवार में शिक्षा और सेवा की परंपरा रही है, जिसका परिणाम शगुन कौशल की इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। यूपीएससी का परिणाम घोषित होते ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मूंढापांडे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाई की सफलता पर प्रधानाचार्य को बधाई दी। उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, मंत्री जयवीर सिंह, संयुक्त मंत्री आशीष कुमार ने प्रधानाचार्य अमर कौशल को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और शगुन कौशल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार