जलालाबाद: बाइक की डिग्गी से लाखों की नकदी चोरी
अमृत विचार, जलालाबाद। जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर में चोरों ने बाइक की डिग्गी में रखे 4 लाख 45 हजार रुपये चुरा लिए। बता दें कि मुन्नू सिंह ने सोमवार की दोपहर जलालाबाद के पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख 70 हजार रुपये निकाले और अपनी बाइक की डिग्गी में डाल दिए। घर पहुंच कर …
अमृत विचार, जलालाबाद। जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर में चोरों ने बाइक की डिग्गी में रखे 4 लाख 45 हजार रुपये चुरा लिए। बता दें कि मुन्नू सिंह ने सोमवार की दोपहर जलालाबाद के पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख 70 हजार रुपये निकाले और अपनी बाइक की डिग्गी में डाल दिए। घर पहुंच कर गाड़ी खड़ी कर अंदर टिफिन लेने चले तो डिग्गी से 4 लाख 45 हजार के रुपये गायब दिखे। जबकि 10 रुपये की 25 गाड़ियां गाड़ी में ही रखी मिली। जानकारी करने के बाद पीड़ित मुन्नू ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जसबीर सिंह ने बताया मामले की जानकारी नही है अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो पड़ताल की जाएगी।
