बरेली: रोहिलखंड एनर्जी प्वाइंट का डा. केशव और अनुपम हरि ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में इंडियन ऑयल के एक और पेट्रोल पंप की शुरुआत पीलीभीत बाईपास रोड पर हुई है। सोमवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल और इंडियन आयल के उप महाप्रबंधक अनुपम हरि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।पीलीभीत बाईपास के आसपास के लोगों को अब पेट्रोल और …

बरेली,अमृत विचार। शहर में इंडियन ऑयल के एक और पेट्रोल पंप की शुरुआत पीलीभीत बाईपास रोड पर हुई है। सोमवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल और इंडियन आयल के उप महाप्रबंधक अनुपम हरि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
पीलीभीत बाईपास के आसपास के लोगों को अब पेट्रोल और डीजल लेने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

पीलीभीत बाईपास पर रोहिलखंड एनर्जी प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप खोला गया है जहां डीजल और पेट्रोल दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के बाद पेट्रोल डलवाने वाले पहले ग्राहक को उपहार भी दिया है। अनुपम हरि ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्ध और सही माप में पेट्रोल और डीजल मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर डा. अशोक अग्रवाल, डा. वरुण अग्रवाल, डा. अर्जुन अग्रवाल, इंडियन ऑयल के फील्ड आफिसर सेल्स दीपक वर्मा और प्रवीण प्रभाकर, संचित अग्रवाल, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी बीच भाजपा से एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों भी डा. केशव अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह, पार्षद विकास शर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार