बरेली: मासूमों के सामने नहीं पिघली मां, साथ रहने से किया इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिद के आगे आखिर बच्चों का प्रेम भी मां ने ठुकरा दिया जबकि मां को तलाश करने के लिए मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़ दी और लाउडस्पीकर किराये पर लेकर मां को आवाज देते घूम रहे थे। मां की तलाश में भटक रहे बच्चों का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल …

अमृत विचार, बरेली। जिद के आगे आखिर बच्चों का प्रेम भी मां ने ठुकरा दिया जबकि मां को तलाश करने के लिए मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़ दी और लाउडस्पीकर किराये पर लेकर मां को आवाज देते घूम रहे थे। मां की तलाश में भटक रहे बच्चों का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मां थाने पहुंची और बच्चों के साथ रहने से इनकार कर दिया जबकि बच्चे और पति महिला को मनाने का प्रयास देर रात तक करते रहे।

बाकरगंज निवासी अफसर अली अपने दो बच्चे नौ वर्षीय अलीना व 12 वर्षीय शान 29 सितंबर से लापता हुई पत्नी रुबी खान व 14 माह की बेटी अनमता को तलाश कर रहे थे। अफसर कई दिनों से सुबह होते ही दूसरे शहरों में तलाश करते थे। साथ ही बच्चे लाउडस्पीकर लेकर शहर की गलियों में मां को आवाज लगाते भटक रहे थे। बच्चों की इतनी मश्क्कत के बाद मां रुबी सोमवार की सुबह बेटी अनमता को लेकर थाने पहुंच गई। मां को देखते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई लेकिन मां ने बच्चों से मुंह फेर लिया और साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे कुछ देर में ही मासूमों के होठों से मुस्कान चली गई।

थाने पहुंची महिला ने बताया कि वह कहीं गई नहीं थी। वह अपनी मुंह बोली बहन के घर पुराने शहर में रह रही थी। रूबी ने पति अफसर और बच्चे अलीना व शान के साथ रहने से मना कर दिया है। साथ ही छोटी बेटी अनमता के साथ अलग रहने को कह रही है। मां की यह बात सुनकर इतने समय से तलाश कर रहे बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। दोनों बच्चे मां से अलग न रहने की गुजारिश करने लगे लेकिन रूबी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। बच्चों का प्रेम देखकर थाने के पुलिस कर्मी भी महिला को समझाते रहे लेकिन वह नहीं मानी। इसके अलावा देर शाम तक थाने में अफसर अली भी अपनी पत्नी रूबी को मनाने में जुटे थे।

संबंधित समाचार