बहराइच: हत्या की गई है मेरे बेटे की... पिता ने साथी समेत दो पर लगाया आरोप, जानिए क्या बोली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। यूपी में बहराइच जनपद के कंचनपुर गांव निवासी एक युवक की मौत 14 मार्च को हो गई थी। पुलिस बाइक पर डांस करते हुए नीचे गिरने से मौत की बात कही थी। लेकिन पिता ने साथ ले जाने वाले युवक और उसके बहनोई पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर पैरुआ निवासी धनंजय कुमार पुत्र चेतराम को 14 मार्च को गांव निवासी पंकज साथ में ले गया था। दोपहर में युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने साथी के बयान पर बाइक पर डांस करते हुए रील बनाने और जमीन पर गिरने से मौत की बात कही थी। लेकिन पिता चेतराम ने सड़क हादसे में मौत से इंकार किया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके बेटे को गांव निवासी पंकज उसके बहनोई साथ में सुबह 10 बजे बुलाकर ले गए थे। इसके बाद तीन बजे पंकज की मां ने घर आकर सड़क हादसे में मौत की बात कही। 

सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन घंटे पहले मौत की बात कही। साथ ही पंकज और पुलिस के बयान अलग अलग हैं। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की पीट कर और गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष आरके पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। पंचायतनामा के समय भी सड़क हादसे की जानकारी दी गई थी।

युवक और पुलिस के बयान में फर्क

पिता चेतराम ने बताया कि पंकज निषाद से जब बेटे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह धनंजय को गूढ़ चौराहा छोड़कर चला गया था। जबकि पुलिस का कहना है कि गूढ़ चौराहा से आठ किलोमीटर खपरा वन चौकी के पास बाइक पर युवक डांस कर रहा था। तभी बाइक के नीचे गिरकर मौत हुई है। 

यह भी हो सकता है कारण

पिता चेतराम ने पुलिस को बताया कि बेटे धनंजय ने 14 मार्च को पंकज की बहन को रंग लगा दिया था। जिसका सभी ने विरोध किया और धमकी भी दी थी। ऐसे में उसी कारण से हत्या कर बदला लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दो नाबालिग चचेरे भाई हुए लापता, नाराज परिवारजनों ने मार्ग जाम कर किया का प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार