Kanpur: भाईदूज पर बहनों ने किया तिलक, सुबह से ही घरों में रहा उत्साह, मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। भाईदूज का पर्व शहर में रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक सजाकर संकट हरने की कामना की। शादीशुदा बहनों के घर भाइयों जाकर रोचना कराया। उधर पर्व पर शहर की मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। छुट्टी होने के चलते शाम का होटल और रेस्टोरेंट में परिवार संग लोगों ने आकर खाना खाया। 

भाईदूज पर्व पर सुबह से ही घरों में उत्साह रहा। खासतौर पर अपना पहला भाईदूज पर्व मना रहे भाई-बहनों के घरों में विशेष माहौल रहा। परिवार के सभी सदस्यों ने पहले पूजन किया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर पर्व को पूर्ण किया। पूजन के साथ ही भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। उधर पर्व का असर बाजार पर भी रहा। 

खासतौर पर मिठाई की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। उधर मिठाई की दुकानों पर सजे विशेष उपहार पैकेट भी भाइयों ने खरीदकर बहनों को दिए। शाम तक घरों में पर्व का उल्लास रहा। पूरा परिवार शहर में घूमने निकला। यही वजह रही कि शहर के कई इलाकों में जाम जैसी स्थिति रही। स्वरूप नगर, जेके मंदिर, इस्कॉन मंदिर  आनंदेश्वर मंदिर, पनकी मंदिर में परिवार संग लोग आए।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पति को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई, फिर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 सगे भाइयों समेत पांच आरोपी भेजे गए जेल

 

संबंधित समाचार