द्विवार्षिक अधिवेशन : सूरजमल मीणा अध्यक्ष और भदौरिया फिर बने PRSS के मंडल मंत्री
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, कारखाना मंडल इज्जतनगर का द्विवार्षिक अधिवेशन यांत्रिक कारखाना गेट पर रविवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान सूरजमल मीणा को अध्यक्ष और जेएस भदौरिया को मंडल मंत्री चुना गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देकर कहा कि जो भी श्रमिक जहां काम कर रहा है वह पूरी निष्ठा से कार्य करे तभी देश का विकास होगा। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के केंद्रीय महामंत्री कामेश्वर दुबे ने कहा कि श्रमिक संघ का जन्म 1962 में संघर्षों के साथ हुआ था और हमारे पूर्वजों ने लगातार 2007 तक बिना मान्यता के संघर्ष किया और मान्यता पाई।
विभूति यादव ने कहा कि श्रमिक हित में कार्य करने के लिए संघ को कभी भी मान्यता की जरूरत नहीं पड़ी। मंडल मंत्री शैलेश चंद्र वर्मा ने कहा कि यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर डिवीजन की एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करता है। भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बृज प्रांत, यूपी शंकर लाल ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जो नया श्रमिक कानून बनाया है, वह सही है क्योंकि आजादी के इतने वर्षों के बाद श्रमिकों के लिए उनके कानूनों में सकारात्मक बदलाव होना आवश्यक भी है।
कार्यक्रम में ओपीएन तिवारी, प्रशांत कुमार पराशर, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र पाल, अजय कन्नौजिया, हरिहर प्रसाद, जय प्रकाश, सतेंद्रकुमार, धन श्याम ,धर्म सिंह मीणा, संजीव, कृष्ण नरेश, प्रदीप कुमार, विजय मीणा, गौरव कुमार, रूप सिंह मीणा, संदीप शाक्य, वसीम मियां, रोहित कुमार, नंदन सागर, जीत भदौरिया मौजूद रहे।
