कर्ज में डूबे कारोबारी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, वीडियो कॉल कर पत्नी को दिखाया आखिरी बार चेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लगातार कर्ज का बढ़ रहा था दबाव, किस्तों के लिए आ रहे थे फोन

जानकीपुरम स्थित मौर्या भट्टा के पास की घटना, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरानगर सेक्टर-19 निवासी हार्डवेयर व्यापारी ने शनिवार देर रात दुकान में फंदा लगाकर जान दे दिया। फंदा लगाने के पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और आखिरी बार चेहरा दिखाया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी के मुताबिक जांच में सामने आया कि वह काफी कर्जे में थे, इसी कारण खुदकुशी की है। अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

इंदिरानगर सेक्टर–19 निवासी राम बाबू गौड़ जानकीपुरम मौर्या भट्टा के पास हार्डवेयर की दुकान किए थे। दामाद गौरव के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे साला निर्मल गौड़ दोपहर में खाना खाने घर आ गया था। इसके बाद वह दुकान नहीं गया। राम बाबू देर रात तक घर नहीं आए। रात करीब 11 बजे पत्नी सरोज के मोबाइल पर उनका वीडियो काल आया। काल रिसीव होने पर सामने का दृश्य देख सरोज सन्न रह गईं। दुकान के अंदर लोहे की जंजीर के सहारे राम बाबू लटके दिखे। घबराई सरोज ने तत्काल बेटे निर्मल को जानकारी दी। 

निर्मल ने आसपास की दुकानों के लोगों से संपर्क कर तत्काल दुकान पहुंचने को कहा। स्थानीय लोग दुकान पहुंचे और शटर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शटर तुड़वाया। अंदर राम बाबू फंदे से लटके मिले। उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोबाइल एक ऐसे जगह रखा था, जहां वह फंदे लटकते दिख रहे थे।

जानकारों के मुताबिक काल करने के तुरंत बाद वह फंदे लटक गए और जब पत्नी ने फोन रिसीव किया तो तब तक वह लटके दिखे। दामाद ने बताया कि राम बाबू पर बैंक का होम लोन और अन्य कर्ज थे। हाल में दो-तीन किस्तें बाउंस होने के कारण बैंक प्रतिनिधि लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से थे। परिवार का कहना है कि कर्ज और आर्थिक तनाव ही उनकी मौत की वजह बनी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म