Kanpur एयरपोर्ट से इन शहरों की फ्लाइट्स का समय 30 मार्च से बदलेगा... बेंगलुरु जाने के लिए एक और विमान भरेगा उड़ान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गर्मी के दस्तक देते ही कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले सभी विमानों का समय 30 मार्च से बदलने की घोषणा की गई है। साथ ही 30 मार्च से कानपुर से बेंगलुरु के मध्य एक और फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी। कानपुर से अभी सभी विमान इंडिगो एयरलाइंस के उड़ रहे हैं।  

-फ्लाइट नंबर 6 ई 5396/6 ई 2192 कानपुर से दिल्ली के लिए 30 मार्च से प्रतिदिन दोपहर 2.10 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 2.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
-फ्लाइट संख्या 6 ई 824/6 ई 827 कानपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन दोपहर 3.20 बजे कानपुर आएगी और अराह्नन 3.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। 
-फ्लाइट नंबर 6 ई 6817/6 ई 6819 कानपुर से हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को उड़ान भरती है। ये विमान 30 मार्च से कानपुर सुबह 10.55 बजे आएगा और सुबह 11.40 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा।
-फ्लाइट संख्या 6 ई 307/6 ई 308 कानपुर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को उड़ान भरती है। 30 मार्च से ये फ्लाइट दोपहर 12.25 बजे कानपुर आएगी और दोपहर 1.10 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।
-फ्लाइट संख्या 6 ई 6035/6 ई 6036 बेंगलुरु के लिए 30 मार्च से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10.55 बजे कानपुर में लैंड करेगी और सुबह 11.35 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: गृहकर के बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई, पराग डेयरी के खाते सीज, सात अन्य भवन भी किए गए सील

 

संबंधित समाचार