लखनऊ: फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी मार्कशीट सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये तीन बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने आज भोर करीब चार बजे पारा क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की बाउड्रीवाल के पास सर्विस लेन पर तीन बदमाशों को धर दबोचा और उनके कब्जे से विभिन्न शिक्षा बोर्ड, यूनिवर्सिटी एवं शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट एवं अन्य दस्तावेज बरामद किये।

गिरफ्तार अभियुक्त अल्ताफ राजा ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गिरोह है जो विभिन्न प्रकार के फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार करता है। वह इसके पहले दिल्ली में डॉ एसपी पाण्डेय के साथ मिलकर फर्जी बेबसाइट बनाकर मार्कशीट बनाने का काम करता था। वर्ष 2017 में थाना गीता कालोनी दिल्ली से डा पाण्डेय के साथ गिरफ्तार होकर जेल गया था।

वर्ष 2019 में वह तथा लक्ष्य राठौर थाना चाणक्य पुरी दिल्ली में अन्य साथियों के साथ इसी मामले में जेल गये थे। जेल सग छूटने के बाद लखनऊ आकर पुनः यही काम करना शुरू कर दिया। फर्जी मार्कशीट व अन्य प्रपत्र बनवाने के लिये 15 से 20 हजार लेता था। जिसे सभी लोग आपस में बांट लेते थे।

सूत्रों ने बताया कि लोगों को फर्जी दस्तावेज कोरियर के माध्यम से भेजता था। लखनऊ में अब तक लगभग दो हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुका है। अभियुक्त कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह भी फर्जी मार्कशीट प्रकरणमें 2009 में थाना विकास नगर से जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-Chhattisgarh encounter: सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद, भारी मात्रा में ​हथियार बरामद

संबंधित समाचार