मटके का ठंडा पानी फ्रिज को भी कर देगा फेल, बस करना होगा ये काम 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। गर्मी के मौसम ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। लोगों को अब इसका अहसास भी होने लगा है। गर्मी का मौसम आते ही लोगों में ठंडी चीजों का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। वही अब ठंडे पानी को भी लोग पीने के लिए फ्रीज का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लेकिन जॉब और परिस्तिथियों के कारण कई बार लोग अपने घर से बाहर रहते है और फ्रिज का इस्तेमाल हर कोई नहीं कर पाता है ऐसे में कई बार ये एक चुनौतीपूर्ण स्तिथि होती है कि कैसे पानी को ठंडा रखा जाये। 

अगर हम बात करें पुराने समय की तो पहले ज़माने में लोग फ्रिज का इस्तेमाल नहीं करते थे और न ही किसी के पास इस तरह का कोई साधन होता था। तो आखिर कैसे लोग पानी को ठंडा रख पाते होंगे। ये उन लोगों के लिये कोई बड़ी बात नहीं हुआ करती थी बल्कि वे इसी तरह से अपना जीवन यापन करते थे। वे अक्सर कुओ का ठंडा पानी पीते थे और अगर किसी का घर कुए से दूर हुआ तो फिर वह व्यक्ति मिटटी के मटके का इस्तेमाल करता था जिसमे पानी ठंडा बना रहता था। तब के लोगों में फ्रिज या फिर किसी भी बिजली से चलने वाले यंत्रो से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं होता था। 

भले ही आज का समय काफी आधुनिक है लेकिन ये अपने आप में एक बड़ी चुनौती भी है क्योकि शहरी इलाकों में न तो कुआ होता है, और न ही नदियों का पानी-पीने लायक बचा है। तो आखिर कैसे हम अपनी इस समस्या का निवारण कर सकते है। इसके लिए हम आपको आज ऐसी ट्रिक बतायेगे जिससे आप भी मटके में रखे पानी को ठंडा रख पाएंगे। 

इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच नमक और एक चम्मच सफ़ेद सिरके की जरूरत होगी। नमक में सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। और मटके को अच्छी तरह गीला कर अपने हाथो की मदद से इस पेस्ट को इसपर रगड़े। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। लगभग 5 से 7 मिनट के बाद मटके को रगड़ते हुए धोये। इसमें पानी भरकर रखे और फिर आप देखेंगे पहले के मुकाबले पानी ज्यादा ठंडा हो जायेगा। 

मटके में पानी ठंडे रहने का एक कारण उस पर बने छोटे छोटे छिद्र होते है। जिसकी वजह से पानी का वाष्पीकरण होता है जिससे मटके में अंदर पानी ठंडा बना रहता है। कई बार ये छिद्र बंद हो जाते है। ऐसे में नमक, सिरका इसे फिर से खुलने में मदद करता है। 

ये भी पढ़े : आप हो रहे गंजेपन का शिकार? कुछ सरल उपायों से करें अपना इलाज, लेकिन डॉक्टर से लेना न भूले सलाह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात