बहराइच: दीवार गिरने से भाई-बहन दबे, एक की मौत...टैंक में खेलते समय हुई घटना     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार: जिले के शंकरपुर बभनौटी गांव निवासी एक ग्रामीण ने हौज निर्माण के लिए टैंक खुदवाया है। जिसमें शनिवार सुबह भाई-बहन समेत पांच बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई, जिसके मलबे में भाई-बहन दब गए। दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बालिका का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर बभनौटी के मजरा अहिरनपुरवा निवासी सहज राम यादव शौचालय का टैंक निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हौज की खुदाई करवाई है। शनिवार सुबह हौज के गड्ढे में गांव निवासी काजल (9) और भाई अनुराग (7) पुत्र राजेश यादव अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान दीवार बच्चों पर गिर गई। अन्य बच्चे मौके से भाग गए। जबकि काजल और अनुराग मलबे में दब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। 

WhatsApp Image 2025-03-22 at 17.02.48_630ba776

इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल बालिका का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- बहराइच: तेंदुआ के हमले में ग्रामीण घायल, DFO के निर्देश के बाद भी रेंजर ने नहीं शुरू की गश्त    

संबंधित समाचार