पश्चिम बंगाल बना दूसरा कश्मीर: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा …


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

संबंधित समाचार