छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण राज्य पुलिस की इकाई विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब पौने छह बजे मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरला नाले के पास हुआ। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद पिकअप वाहन से लौट रही थी, उस दौरान ही यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने वाहन को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया, लेकिन विस्फोट कुछ दूरी पर हुआ। अधिकारी ने बताया, "विस्फोट के कारण किसी वाहन या कर्मियों को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई लेकिन एसटीएफ के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।"

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को मद्देड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों और आईईडी विस्फोटों का खतरा बढ़ने पर अलर्ट जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता