संभल : भाजपा नेता की हत्या में ब्लाक प्रमुख व कासगंज के चेयरमैन पति सहित 6 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

ब्लॉक प्रमुख पद की प्रतिद्वंदता को लेकर हुई थी गुलफाम सिंह की हत्या

संभल/ बहजोई, अमृत विचार। भाजपा नेता गुलफाम सिंह की इंजेक्शन लगाकर हत्या ब्लॉक प्रमुख पद की प्रतिद्वंदता में 5 लाख की सुपारी देकर जुनावई के ब्लॉक प्रमुख व उसके पिता ने कराई थी। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख, उसके पिता और कासगंज जनपद की सोरो नगर पंचायत चेयरमैन पति सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दावा किया कि भाजपा नेता की हत्या की साजिश 3 महीने पहले बरेली जेल में रची गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मंगलवार को बताया कि 10 मार्च को विकासखंड जुनावई के गांव दबथरा हिमांचल निवासी भाजपा नेता गुलफाम सिंह अपने घर पर थे तभी केमिकल का इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद की राजनीतिक प्रतिद्वंदता में भाजपा नेता की हत्या कराई गई थी। जुनावई के ब्लॉक प्रमुख रवि यादव और उसके पिता ने हत्या का षड्यंत्र रचा था। भाजपा नेता गुलफाम सिंह जब अपने घर पर थे तभी नेमपाल और धर्मवीर उनके पास पहुंचे। जहां एक ने उन्हें पकड़ा और दूसरे ने उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया था, जबकि आरोपी मुकेश बाहर खड़ा रहा। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि हत्या को साइलेंट किलिंग बनाने के लिए विशेष केमिकल के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया था।

एसपी ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या में 9 आरोपी शामिल थे। पुलिस ने 6 आरोपियों ब्लॉक प्रमुख रवि यादव उनके पिता महेश यादव, मुकेश यादव पुत्र छत्तर यादव निवासी ग्राम मेडोली थाना जुनावई, रामनिवास उर्फ नारद पुत्र भीम सिंह निवासी बसला की मडिया थाना कैलादेवी, कासगंज जनपद की सोरो नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुधीर उर्फ़ पप्पू, विकास पुत्र शिवनारायण निवासी विधौती फाजलपुर थाना जुनावई को गिरफ्तार कर लिया है। 3 आरोपी फरार हैं। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - संभल हिंसा : 'जेल में बंद जफर अली की जान को खतरा, पुलिस बदतमीजी के साथ पेश आ रही', जामा मस्जिद सदर के परिजनों ने लगाए आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता