इतिहास से छेड़खानी हुई! आक्रांताओं को हीरो की तरह पेश किया गया-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप 

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

बहराइच, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इतिहास के साथ काफी छेड़खानी हुई है। आक्रांताओं का महिमा मंडन किया गया। उन्हें हीरो की तरह पेश किया गया। यह गलत है। आज जनता जागरुक है। सब जान चुकी है। जरूरत पड़ी तो पूर्व की गलतियां सुधार पर काम किया जाएगा। कृषि मंत्री बुधवार को शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।  

यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां तीन दिवसीय प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं।  कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित हुए। सरकार की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष देश का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया। एक समय था जब राज्य में रुपयों का रोना हुआ करता था। लेकिन आज रुपयों की कोई समस्या नहीं है। इसलिए विकास की रफ्तार जारी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही जिले में निर्मित ट्रामा सेंटर चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, आज 40 संचालित हैं। 

दरगाह में जून माह में लगने वाले जेठ मेले से जुड़े एक सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि मेला लगेगा या नहीं-ये देखना प्रशासन का काम है। प्रशासन जो चाहेगा, उसी आधार पर काम होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक राम निवास वर्मा, बलहा सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Meerut News : बिना अनुमति के पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी! एसएसपी ने एक्शन लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर किया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमोनिया आपूर्ति से आलू भंडारण का हुआ समाधान, बोले दिनेश प्रताप- केन्द्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों से निकाला गया हल
एकता में विश्वास करता है बंगाल... ईद पर नमाजियों से बोलीं ममता बनर्जी- भाजपा को मताधिकार नहीं छीनने देंगे, अंत तक लड़ेंगे
वाराणसी : यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या करने वाला आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर खुद को घोषित किया था 'माफिया'
‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से डेयरी सेक्टर में नई क्रांतिः ऋण-अनुदान प्रक्रिया में तेजी, तीन वर्ष में 204 डेयरी का लक्ष्य
अमृतसर : प्रबंधक सुसाइड मामले में मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बोले सीएम