Kanpur: योगी सरकार से कांग्रेस ने पूछे ये सवाल..., कहा- अपने ही हाथों अपनी पीठ थपथपाने के बजाय दें जवाब

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस कानपुर, नगर-ग्रामीण व कानपुर देहात इकाई के अध्यक्षों ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 साल को नाकाम बताते हुए 8 सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि अपने ही हाथों अपनी पीठ थपथपाने के बजाय सरकार 8 सवालों का जवाब दे। तिलक हाल में यूपी कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के उपसभापति मनीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई बैठक के बाद प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर-ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, देहात अध्यक्ष अंबरीष गौर ने योगी सरकार से 8 सवाल किए। पवन गुप्ता ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी कर सच को छुपाने की कोशिश की जा रही है। 

नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त अराजकता, कुशासन, जंगलराज उनके हर झूठ को बेनकाब कर रहा है। देहात अध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता की तरफ से योगी सरकार से इन सवालों का जवाब चाहती है। इससे पूर्व हुई बैठक में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, अतहर नईम, शंकर दत्त मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, श्याम बहादुर, इखलाख अहमद डेविड, इकबाल अहमद, इफ्तिखार अली बेग, हलीमुल्लाह खान, हाजी वसीक, निजामुद्दीन खान, हाजी अफजाल आदि मौजूद थे।

कांग्रेस के सवाल इस प्रकार हैं

-    क्यों हैं प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय
-    मुख्यमंत्री जी के शासन में किसान/मजदूर क्यों बदहाल हैं 
-    भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाले सीएम योगी बताएं कि राज्य भ्रष्टाचार युक्त कैसे हो गया 4-क्यों इस प्रदेश में समाजिक सद्भाव बिगाड़ने का एक प्रायोजित अभियान चल रहा है?   
-    जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार बताए कि कैसे यह प्रदेश अपराध प्रदेश में तब्दील हो गया? 
-     सरकार संविधान और आरक्षण विरोध क्यों है? 
-    -प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी बेहाल क्यों हैं? 
-    8-प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है? 

यह भी पढ़ें- Kanpur: भाजपा विधायकों ने बताए विकास कार्य, विपक्षियों को घेरा, यूपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर की प्रेसवार्ता

 

संबंधित समाचार