Bareilly: आज बारिश की संभावना, कल से फिर सताएगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम में आए हालिया बदलाव के बाद अब दिन और रात के तापमान में तेजी से इजाफा होने वाला है। बुधवार को दिन भर निकली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर साफ महसूस हुआ।

 मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, सात मई को बरेली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, यह राहत क्षणिक होगी क्योंकि आठ मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। आसमान साफ होते ही तापमान में बड़ी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

 

संबंधित समाचार