मुरादाबाद : सड़क पर उतरी करणी सेना, सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फूंका पुतला...हिंदुओं से एकजुट होने का किया आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हनुमान मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है।

रविवार को करणी सेना हिंदुओं के सम्मान में सड़क पर उतर आई। करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि करणी सेना अंत तक न्याय के लिए लड़ेगी। करणी सेना हिंदुत्व को एकजुट कर हिंदुत्व को मजबूत करने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह,  जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अमित ठाकुर, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चैतन्य सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति ठाकुर , प्रदेश मंत्री युवा शक्ति ठाकुर अभिरित प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष योगेश राघव, विधानसभा अध्यक्ष देहात छोटू शर्मा उर्फ गब्बर, जिला मंत्री प्रिंस ठाकुर, जिला महामंत्री दीपू सिंह राठौड़ आदि करणी सैनिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नवरात्र के पहले दिन काली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किए मां के दर्शन और प्रसाद चढ़ाया 

संबंधित समाचार