जालौन में युवक ने किशोर के साथ किया कुकर्म...रो-रोकर तड़पता रहा बच्चा, पुलिस ने शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। कुठौंद थानाक्षेत्र के ग्राम हदरुख से कुकर्म का मामला सामने आया है। जहां पर मानसिक रूप से कमजोर किशोर के साथ एक युवक ने कुकर्म की घटना को अंजाम दे दिया। कुठौंद थानाक्षेत्र के ग्राम हदरुख निवासी 13 वर्षीय किशोर घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव का ही निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र परशुराम उर्फ कल्ले ने बच्चे को मंदिर घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। 

इसके बाद वह उसे गेहूं के खेतों पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन कुकर्म करने लगा। इस दौरान बच्चा रो-रोकर तड़पता रहा, लेकिन बेरहम बहसी दरिंदा कुकर्म करता रहा। उसी दौरान एक अन्य युवक बच्चे को बचाने की जगह घटना का वीडियो बनाता रहा और उसने वीडियो वायरल कर दिया। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों का आपसी समझौता के लिए तीन दिन तक पंचायतें चलती रही। 

पीड़ित के अनुसार उसके साथ कुकर्म 15 मार्च 25 को हुआ था। अंत में समझौता नहीं होने पर पीड़ित बच्चे की बहन जिले के मुखिया कप्तान डॉक्टर दुर्गेश कुमार की चौखट पर पहुंची और उसने न्याय की गुहार लगाई। जब कहीं जाकर कुठौंद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है। थानाध्यक्ष अजय ब्रम्ह तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही। बल्कि घटना में वीडियो बनाने वाले युवक को भी आरोपी बनाया है। जल्द ही घटना के आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार