रामपुर: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदे पर लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

सैदनगर, अमृत विचार: पति से विवाद के कारण होने के कारण पत्नी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला क्षेत्र  में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव का है। गांव निवासी पत्नी अनीता 30 वर्ष का अपने पति सुरेंद्र सैनी के साथ किसी बात को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। महिला के देवर ने भी उसके साथ काफी गाली गलौज की थी। सोमवार सुबह पति-पत्नी और ससुराल वालों के बीच खूब कहासुनी हुई थी। बताते हैं कुछ देर के बाद पति मजदूरी के लिए जंगल में चला गया। पति की गैर मौजूदगी में महिला ने घर की छत में लगे कुंडे से फंदे पर लटक गई। 

कुछ देर बाद आस पड़ोस के लोगों ने  महिला को  लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही  महिला का पति भी घर आ गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को नीचे उतारा गया। महिला की मौत की सूचना उसके मायके वालों को मिली तो कोहराम मच गया। कुछ देर के बाद मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। देर शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की 8 साल पहले शादी हुई थी। इस दौरान विवाहिता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया था। पुलिस ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।

संबंधित समाचार