बरेली: शहर का अंधेरा मिटाने, पानी उपलब्ध कराने में फूंकी 2.16 करोड़ की बिजली
बरेली,अमृत विचार। शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों का अंधेरा मिटाकर उजाला करने और शहरवासियों को पेयजल लाइन के जरिये नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। बावजूद इसके, न शहर के हर कोने में पेयजल लाइन से पानी पहुंच रहा है और न ही सड़कों का अंधेरा दूर हो रहा है। ऐसी स्थिति में जल-कल …
बरेली,अमृत विचार। शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों का अंधेरा मिटाकर उजाला करने और शहरवासियों को पेयजल लाइन के जरिये नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। बावजूद इसके, न शहर के हर कोने में पेयजल लाइन से पानी पहुंच रहा है और न ही सड़कों का अंधेरा दूर हो रहा है। ऐसी स्थिति में जल-कल कनेक्शनों और मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर खर्च हो रहे मोटे बजट पर सवाल उठने लगे हैं।
कोरोना काल में जुलाई माह से लेकर सितंबर माह तक नगर निगम सीमा क्षेत्र की मार्ग प्रकाश (पब्लिक लाइट) का विद्युत बिल 48.56 लाख रुपये आया है। इसी तरह जल-कल विभाग के 24 कनेक्शनों का भी तीन माह का 1.68 करोड़ विद्युत बिल आया है। रामपुर गार्डन स्थित विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय ने मार्ग प्रकाश और 24 ट्यूबवलों के कनेक्शनों पर खर्च की गयी। बिजली का बिल नगर निगम को भेजा गया है।
नगर निगम ने बिलों को स्वीकृत कर दिया है। मार्ग प्रकाश के बिल पर अधिशासी अभियंता अर्बन डिस्ट्रीब्यूटर डिवीजन विद्युत, प्रकाश अधीक्षक नगर निगम, नगर आयुक्त और एडीएम प्रशासन के हस्ताक्षर भी कराये गये हैं। इसके साथ जल-कल के बिल पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक, नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी प्रशासन के हस्ताक्षर कराये गये हैं।
जल-कल के संयोजनों पर खर्च बिजली की धनराशि
नगर निगम सीमा क्षेत्र में जल-कल विभाग के 24 ट्यूबवेलों के संयोजनों के विद्युत मूल्य के माहवार बिलों की धनराशि के अनुसार जुलाई माह में 5600911 रुपये, अगस्त माह में 5600911 रुपये और सितंबर माह में 5600911 रुपये की बिजली फूंकी गयी है। कुल 1.68 करोड़ का बिल बनाया गया है।
मार्ग प्रकाश का 4956960 रुपये का बिल भेजा
शहरी क्षेत्र में मार्ग प्रकाश (पब्लिक लाइट) का 308 किलोवाट का लोड है। इसमें 4200 रुपये प्रति किलोवाट विद्युत मूल्य के हिसाब से बिजली खपत का बिल बनाया जाता है। इसमें 20 प्रतिशत इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी भी लगाया जाती है। जुलाई माह में 1293600 रुपये कनेक्शनों का बिल और 258720 रुपये का बिल आया है। इसी तरह अगस्त और सितंबर माह का भी इतना ही बिल आया है। 4956960 रुपये का कुल बिल भेजा गया है।
