बरेलीं: CM के सामने कैंट विधायक ने उठाईं कई समस्याएं, अंडरपास-रोडवेज बस अड्डा के लिए मांगा प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याएं उठाईं। विधायक ने कहा कि बदायूं रोड पर रोडवेज बस अड्डा बनना जरूरी है।

हजारों लोग बस अड्डा न होने से दिक्कत झेलते हैं। इसके अलावा सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास की मांग रखी। कहा कि यहां अंडरपास न होने से बहुत दिक्कत है। बरेली से चार धाम के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री से पैरवी की।

विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बस अड्डा और अंडरपास पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। वहीं बरेली कॉलेज के ग्राउंड पर संजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को साउथ से मंगाई तिरुपति बालाजी की मूर्ति भी भेंट की।

यह भी पढ़ें- बरेली वासियों को क्या-क्या मिला? एक नजर में समझें

संबंधित समाचार