बदायूं: झोपड़ी में आग लगने से सिलेंडर फटा, दो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में आग लगने से जलकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा झोपड़ी में आग लगने की वजह से हुआ। आग लगते ही सिलेंडर भी चपेट में आ गया और जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसमें दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

बता दें, थाना कादरचौक क्षत्र के गांव जिंसी नगला के मजरा ककोड़ा निवासी आलखराम पुत्र चिरौंजी लाल खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनके झोपड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ देर में सिलेंडर फट गया। हादसे में नाती सुमित व बेटी के पुत्र दीपक की आग की चपेट आकर बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। दोनों बच्चों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालत में दिव्यांग महिला की मौत, पिता बोला- पीटकर कर दी हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, खोदी गईं सड़कों-गड्ढों को तत्काल भरने के दिए निर्देश
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'