बहराइच: गोली मारने के बाद भाग रहा युवक दुर्घटना का हुआ शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली में पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र को गोली मारकर श्रावस्ती जिले से बलरामपुर जा रही आरोपी दुर्घटना का शिकार हो गया। गोली चलाने वाला बंदूक भी सड़क पर गिर गया। जिस पर ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले के दिया है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार देर शाम को पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान के परिवार में चुनावी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान ग्राम प्रधान के भतीजे मृत्युंजय ने राजन अवस्थी उर्फ धन्नू को बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक से चला गया।

आरोपी श्रावस्ती जिले के इकौना पहुंचा। तभी वह दुर्घटना का शिकार होकर सड़क पर गिर गया। बंदूक भी सड़क पर गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के लोगों के मुताबिक आरोपी बलरामपुर जिले की तरफ भागने का प्रयास कर रही था। वह नशे की हालत में भी था।

ये भी पढ़े : कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार