पीलीभीत: अमरिया जाएं तो इस घोड़े से रहिएगा सावधान, कहीं बढ़ न जाए मुश्किल...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/अमरिया,अमृत विचार: अभी तक सड़कों पर आवारा कुत्तों के काटने से लोग परेशान थे।  मगर, बीते कुछ समय से एक घोड़ा क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

लोगों का कहना है कि ये घोड़ा बाजार, तहसील परिसर समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर डेरा जमाए रहता है। इसके बाद अचानक ही लोगों पर हमला कर रहा है। जब लोग दौड़कर बचने का प्रयास करते हैं तो उनके पीछे दौड़ता है। कई लोगों को वह काट चुका है। 

अमरिया तहसील में काम से आए बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ निवासी मोहम्मद अफसर को भी इस घोड़े ने हमला कर काट लिया। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया। कस्बे के किशन ने बताया कि उन्हें भी एक सप्ताह पूर्व यही घोड़ा काट चुका है। जिसके बाद वह एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

ब्लॉक के अफसरों और जनप्रतिनिधियों से समस्या क समाधान कराने की मांग की है। उधर, अमरिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.धन सिंह ने बताया कि घोड़े को गोशाला में नहीं रखा जा सकता है। फिलहाल इसे दिखवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: रिलैक्सो शोरुम भीषण आग से राख, बरेली से आईं दमकल की गाड़ियां तो पांच घंटे बाद पाया काबू

संबंधित समाचार